logo

पुर्व विधायक बंजरग बहादुर सिंह नें फीता काटकर रामलीला का किया शुभारंभ।

AIMA न्यूज एजेंसी फरेंदा/महराजगंज
आनंदनगर, महराजगंज फरेंदा क्षेत्र के कम्हरिया में आयोजित रुद्र महायज्ञ में गुरुवार को वैदिक विद्वानों ने पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश की पूजा कर यजमानों को यज्ञशाला में प्रवेश कराया। सुबह आठ बजे से वैदिक मंत्रोच्चारण की ध्वनि से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यज्ञाचार्य पंडित कृष्ण मोहन तिवारी ने गणपति पूजन के पश्चात पंचांग पूजन करते हुए मंडप प्रवेश की पूजा की। इस दौरान यज्ञ के यजमानों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे। भव्य यज्ञशाला के पीले वस्त्र पहने यजमानों के बीच विद्वानों ने जब मंत्रोच्चारण शुरू किया तो हर कोई मंत्रध्वनी की दिव्यता से प्रभावित होकर वहां खींचा चला आया। इस दौरान यज्ञ समिति के सदस्य व स्थानीय लोग पूरी तन्मयता से यज्ञ कार्यक्रम के संचालन में सहभाग करते रहे। मंत्रों की गूंज के बीच धूप दीप नैवेद्य की सुंगंध जैसे चारों तरफ फैलती जा रही थी वैसे वैसे वातावरण अपने आप दिव्यता को धारण करता चला जा रहा था। रात में रामलीला का आयोजन भी कलाकारों द्वारा किया गया। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ कराया। इस दौरान विवेका पांडेय, देवेंद्र पांडेय,डब्बू सिंह, विपिन त्रिपाठी बूती पांडेय प्रदीप पांडेय उर्फ मोनु, ओंकार नाथ पांडेय, आदि ग्राम वासी रहे मौजूद।

858
17590 views